जौनपुर धारा, सरायख्वाजा। जौनपुर-मल्हनी मार्ग पर भैंसनी गांव के पास बीती रात बोलेरो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार छोटे लाल यादव 35 वर्ष की मौत हो गई। घटना के बाद बोलेरो चालक सहित फरार हो गया। बताया गया है कि मल्हनी निवासी छोटेलाल पुत्र स्व. लालता प्रसाद यादव अपनी बाइक से अपने दोस्त फैजान के साथ बीती रात 12 जौनपुर से अपने घर मल्हनी आ रहा था तभी विपरीत दिशा से जा रही बोलेरो भैंसनी गांव के बीच एक मंदिर के सामने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे छोटे लाल यादव की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना के बाद छोटेलाल का मित्र फैजान घटनास्थल से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। परिवार के लोगों ने बोलेरो सवार चालक के विरुद्ध थाने में एफआईआर दर्ज कराया है। मृतक छोटे लाल यादव के दो नाबालिक बच्चे ज्ञानेश और दिव्यांशु तथा पत्नी गीता यादव का रो-रो कर बुरा हाल है। छोटेलाल की मौत से गांव में तथा परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।
― Advertisement ―
संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिलाधिकारी सख्त
विभागों को दिए सख्त निर्देशजौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शासी निकाय, संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक...
बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Previous article
Next article


