Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिलाधिकारी सख्त

विभागों को दिए सख्त निर्देशजौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शासी निकाय, संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक...
Homeअपना जौनपुरबैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक सेवा केंद्र का हुआ उद्घाटन

बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक सेवा केंद्र का हुआ उद्घाटन

जौनपुर धारा, मछलीशहर। क्षेत्र के समाधगंज बाजार में बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक विपिन कुमार यादव थे। शाखा प्रबंधक ने बताया कि इस ग्राहक सेवा केंद्र के खुल जाने से लोगों को बैंक जाना नहीं होगा और उनकी सभी समस्या ग्राहक सेवा केंद्र पर ही पूरी हो जाएगी। शाखा प्रबंधक ने यह भी बताया कि हमारा बैंक  ग्राहकों का सबसे मनपसंद बैंक है और यहां पर ग्राहकों का सम्मान किया जाता है। इस कार्यक्रम में भाजपा के मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल, राकेश मिश्रा मंगला गुरु, मेंहीलाल गौतम और भाजपा के समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री और सनराइज एंड स्पीकिंग क्लासेज के डायरेक्टर राजन सिंह ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Share Now...