
राज कुंद्रा के नए पिज्जा कैफे लॉन्च के मौके पर शिल्पा शेट्टी अपने बच्चों वियान और समिशा के साथ नजर आईं। इस मौके पर एक्ट्रेस ने बेहद छोटे कपड़े पहने थे। राज कुंद्रा के नए पिज्जा कैफे के लॉन्च के मौके पर शिल्पा शेट्टी अपने बच्चों वियान और समिशा के साथ नजर आईं। इस मौके पर एक्ट्रेस ने बेहद छोटे कपड़े पहने थे। इस मौके पर पहनी रेड शॉर्ट ड्रेस में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थीं। शिल्पा ने अलगअलग पोज़ में फोटो क्लिक करवाई और पपराजी की तरफ देखकर मुस्कुराईं। हालांकि लोगों को शिल्पा की ये ड्रेस बिल्कुल भी पसंद नहीं आई। वे एक्ट्रेस की इस तस्वीर पर भद्दे कमेंट्स करने लगे। एक यूजर ने लिखा इससे छोटे कपड़े नहीं मिले थे पहनने के लिए। वहीं एक यूजर ने लिखा इसे पहनने की भी क्या जरूरत थी। शिल्पा शेट्टी का जहां बोल्ड अंदाज देखने को मिला वहीं उनके पति और बिजनेस मैन राज कुंद्रा मास्क पहने नज़र आए। शिल्पा शेट्टी अपने बच्चों के साथ काफी खुश नज़र आ रही थीं। बता दें शिल्पा अगली बार रोहित शेट्टी की वेब सीरीज़ इंडियन पुलिस फ़ोर्स में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नज़र आएंगी।



