Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

“जौनपुर में कानून तोड़ती खाकी! बिना हेलमेट घूमते पुलिसकर्मी, ‘नो हेलमेट-नो फ्यूल’ अभियान फेल”

'नो हेलमेट-नो फ्यूल’ का निकला दम: क्या नियम सिर्फ जनता की जेब काटने के लिए हैं?नंबर प्लेट गायब, वर्दी का रौब कायम: क्या जौनपुर...

E-Paper 30-03-2026

Homeअपना जौनपुरबूंदाबांदी से दो दिन में लुढ़का पारा, ठण्ड का एहसास बढ़ा

बूंदाबांदी से दो दिन में लुढ़का पारा, ठण्ड का एहसास बढ़ा

जौनपुर। मौसम में अचानक आए बदलाव ने अक्टूबर के महीने में ठण्ड का अहसास होने लगा है। दो दिन में अधिकतम तापमान लुड़क चुका है। लगातार छाई बदली से दोपहर और शाम का फर्क मिट गया है। बादलों की सक्रियता और बूंदाबांदी से बुधवार को हवा में अच्छी खासी ठंड महसूस हुई। लोगों को छाता लेकर घर से निकलना पड़ा। बुधवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले बुजुर्ग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहने नजर आए। मंगलवार की रात भी रुक रुक कर बूंदाबांदी हुई, जो बुधवार को दिन में भी जारी रही। इससे एक दिन पूर्व मंगलवार को सुबह छठ पर्व पर सूर्य को अर्घ्य देने के लिए व्रती महिलाओं को काफी इंतजार भी करना पड़ा, मंगलवार को भी दिन में कई बार बूंदाबांदी और रिमझिम बारिश हुई। मौसम में आए अचानक बदलाब और सर्व-गर्म से संवेदनशील लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां शुरू हो गई हैं। बारिश होने की वजह से तापमान में कमी देखने को मिली है।

Share Now...