जौनपुर धारा, बदलापुर। विकासखण्ड के मेढ़ा गांव में लगभग एक माह से बुखार से पीड़ित चल रही। महिला और पड़ोस की युवती शनिवार की शाम 8 बजे गांव के ही किसी व्यक्ति के द्वारा बताए गए देशी नुस्खा की जड़ी बूटी का इस्तेमाल कर ली। दोनों की हालत गम्भीर होने पर रात में जिला अस्पताल लाया गया। कुछ देर में ही दोनों की मौत हो गयी। जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी 52वर्षीय शारदा देवी पत्नी अमरजीत गौतम व इनकी पड़ोसी 26वर्षीय कुमकुम पुत्री राधेश्याम गौतम लगभग एक माह से बुखार से पीड़ित चल रही थी। झोलाछाप चिकित्सकों से दवा ले रही थी। लेकिन उन्हें आराम नहीं हो पा रहा था। शनिवार को गांव के ही किसी व्यक्ति ने उन्हें चिरैता व अन्य देशी औषधि उबालकर पीने की सलाह दी। शारदा देवी बाजार से बतायी औषधि को खरीद कर घर लायी। उसे उबालने के बाद वह पीने बैठी थी पड़ोसी कुमकुम भी वहां पहुंच गयी। उसने भी बुखार आने की बात कही। दोनों उबली औषधि का पानी एक एक गिलास पी लिया। थोड़ी देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उपचार हेतु दोनों को सीएचसी बदलापुर ले गए। जहां हालत गंभीर देख उन्हें जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। अस्पताल से ही दोनों शव पीएम हेतु भेज दिया गया।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
बुखार की दवा की जगह जड़ी बूटी के इस्तेमाल से दो की मौत

Previous article
Next article


