- मतदात के साथ असभ्यता से बात करने का ऑडियों हुआ वायरल
- अधिकार की बात करने पर ही झल्ला गई बीएलओ
जौनपुर। नगर क्षेत्र के ताड़तला में फार्म वितरण में घोर लापरवाही अब हिटलरशाही में तब्दील हो गई है। एक तरफ जिलाधिकारी लगातार बीएलओ को प्रशिक्षण के साथ ही निर्देश दे रहें हैं कि घर-घर जाकर फार्म वितरण करें और लोगों को एसआईआर की पूर्ण जानकारी प्रदान करें, लेकिन ताड़तला क्षेत्र की दो बीएलओ ऐसी हैं, जो मतदाता को नाम बताना तो दूर सीधे मुंह बात तक नहीं कर रहीं हैं। जब मतदाता अपने अधिकार की बात करता है तो बीएलओ खुद अधिकारी के साथ रहकर फार्म वितरण करने की बात कहते हुए, असभ्यता भरे शब्दों से पेश आ रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार नगर क्षेत्र के ताड़तला मोहल्ले से मतदाताओं को बीएलओ से अपने पर्ची के लिये दो-चार करना पड़ रहा है। निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार समस्त बीएओ को घर-घर जाकर पर्ची का वितरण करना है, लेकिन यहाँ बिल्कुल ही विपरित हो रहा है। एसआईआर फार्म के लिये लोगों को दर-दर भटकना पड़ रहा है। मतदाता उनके बताये हुए स्थान पर जाता है फिर भी उसे उसका फार्म नहीं दिया जा रहा है। इससे आजीज आकर शुक्रवार की शाम एक मतदाता ने अपने अधिकार की बात क्या कहीं, प्रेमशिला बीएलओ साहिबा आपे से बाहर हो गई, और अमर्यादित भाषाओं का प्रयोग करते हुए, मतदाता दो डांट दिया। जिसका आडियो सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गया। मतदाता के यह कहते हुए कि घर-घर जाकर फार्म बांटना आपकी जिम्मेदारी है, वे एकदम से आवेश में आ गईं और उस मतदाता की डीएम-कलेक्टर से तुलना करते हुए कहा कि फार्म लेना है तो वहाँ आना पड़ेगा। उलटा मतदाता को ही तमीर शिखाने लगी। ऐसे बर्ताव के कारण ना तो सही तरीके से फार्म बंट पा रहा है और ना ही लोगों को एसआईआर की सही जानकारी ही मिल पा रही है।


