― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरबिजली के निजीकरण पर विपक्ष का सत्ता पर वार

बिजली के निजीकरण पर विपक्ष का सत्ता पर वार

जौनपुर धारा, जौनपुर। यूपी विधानमंडल सत्र के तीसरे दिन सदन की कार्यवाही सुबह 11बजे शुरू हुई और विपक्ष ने सत्ता पक्ष पर बिजली के निजीकरण के मुद्दे को लेकर सवाल उठाए। सपा नेता ने कहा कि हमारी सरकार में बिजली व्यवस्था में सुधार हुआ था। इंप्रâास्ट्रक्चर पर काम किया गया था। आज ये स्थिति है कि निजीकरण किया जा रहा है। इससे बिजली महंगी हो जाएगी। सदन की बैठक में ऊर्जा विभाग पर सपा विधायक रागिनी सोनकर ने सवाल दागे। उन्होंने कहा कि समाजवादियों ने 17हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन किया। भाजपा की सरकार ने उसे डबल तक नहीं किया। आप ट्रांसफर बदलते है, अगले पल वह खराब हो जाते हैं। समाजवादी पार्टी की देन है कि प्रदेश में बिजली है और आप उसके सहारे काम कर पा रहे है। बिजली विभाग को भाजपा बेंच रही है। इस पर ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने जवाब दिया और कहा कि योगी सरकार में करोड़ों लोगों को बिजली कनेक्शन दिए गए हैं और अब बिजली आना सिर्फ कुछ जिलों तक ही सीमित नहीं रह गया है। वहीं, सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले सभी दलों के नेता एक दूसरे से मिले।

Share Now...