― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरबारिश के बीच तेजी से बढ़ रहा नदी का जलस्तर

बारिश के बीच तेजी से बढ़ रहा नदी का जलस्तर

  • बाढ़ आने के डर से ही लोगों को सताने लगी है चिन्ता

जौनपुर। सोमवार की सुबह हुई कभी रूक-रूक कर तो कभी झमाझम बारिश लोगों के लिए आफत बन गई। जगह-जगह जल भराव हो जाने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। गोमती नदी में पानी के साथ ही जलकुंभी ने छाप लिया है। शहर समेत ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह सड़कों पर पानी जमा हो जाने से आवागमन में बाधा उत्पन्न हुई। बताते चले कि धान के लिए बारिश का पानी अमृत के समान है। सोमवार को सुबह से हो रही बारिश के कारण अधिकांश क्षेत्र में जल जमाव की स्थिति बन कई। नदी पर बने पुराने शाही पुल से लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नए पुल तक करीब 300 मीटर तक जलकुंभी से नदी पट गई है। इस दौरान तेजी से बढ़ रहे नदी के पानी से नदी के किनारे बसे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल है। जैसा की इन दिनों देखा जा रहा है कि गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण तटीय क्षेत्र के साथ ही अब पानी लोगों के घरों में घुस गया है। वहीं वाराणसी से लेकर प्रयागराज तक बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों की दशा देख लोगों को बाढ़ का खतरा सताने लगा है कि कहीं गोमती नदी में भी बाढ़ आ गया तो लोगों को काफी दिक्कतों से गुजरना पड़ सकता है।

Share Now...