जौनपुर धारा, खेतासराय। गोधना गांव से कांवरियों का जत्था शुक्रवार को बाबा विश्वनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। कांवरियों के जत्थे में गांव के डेढ़ सौ महिला पुरुष और युवक शामिल रहे। दोपहर में कांवड़ लिए ग्रामीण गांव के काली मंदिर और हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना किए। गांव का भ्रमण करने के पश्चात डीजे की संगीत पर कांवड़ियों का जत्था खेतासराय पहुंचा। यहां से कांवड़िए बाबा विश्वनाथ धाम के लिए रवाना हुए। ग्राम प्रधान ने कांवड़ियों का स्वागत किया। सुरक्षा की दृष्टि से साथ में पुलिस फोर्स मौजूद रही।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
बाबा विश्वनाथ धाम के लिए कांवरियों का जत्था रवाना

Previous article


