जौनपुर धारा, जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में मंगलवार को महात्मा गांधी के पुण्यतिथि के अवसर पर गांधी वाटिका में उनकी मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर शिक्षकों और विद्यार्थियों ने नमन किया। जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डॉ.मनोज मिश्र ने कहा कि हमें बापू के अद्वितीय दर्शनों और सत्याग्रह के सिद्धांतों पर समर्पित रहना चाहिए। गांधीजी ने अहिंसा, सत्य और अपरिग्रह के माध्यम से समृद्धि की दिशा में मार्गदर्शन किया। उनका संदेश था कि समाज में शांति और समृद्धि को साधने के लिए हमें आत्मनिर्भर और साहसी बनना चाहिए। गांधीजी ने अपने जीवन में सरलता, सच्चाई, और परमार्थ की खोज में बने रहकर हमें एक उच्चतम आदर्श की ओर प्रेरित किया है। प्रबंध अध्ययन संकाय के प्रो.बी.डी.शर्मा ने कहा कि बापू की अद्भुत साहस, सत्याग्रह, और अहिंसा की शिक्षा हमें सदैव प्रेरित करती है। वे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत थे और उनकी आत्मनिर्भरता की बातें आज भारत को विकसित और मजबूत बना रही है। कार्यक्रम के संयोजक डॉ.दिग्विजय सिंह राठौर ने कहा कि आज के ही वर्ष 2011में विश्वविद्यालय ने गरीबों की सम्मान सहित सहायता के लिए बापू बाजार की शुरुआत की थी। यह सेवा आज भी जारी है। इस अवसर पर प्रो.राम नारायण, डॉ.मनीष प्रताप सिंह, डॉ.सुनील कुमार, डॉ.इन्द्रेश कुमार समेत विद्यार्थी उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
बापू के सिद्धांतों को अमल में लाएं विद्यार्थी : डॉ.मनोज मिश्र

Previous article


