Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबाइक से गिरकर दो घायल

बाइक से गिरकर दो घायल

जौनपुर धारा, करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्धिपुर जमुहाई मार्ग स्थित पतहना मोड़ के पास नशे में धुत दो बाइक सवार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गए। स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर परिजन पहुंचे और उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जानकारी के अनुसार खेतासराय के सोंगर गांव निवासी सतीराम 35 वर्ष, धर्मेंद्र 34 घर से जौनपुर किसी काम से जा रहे थे कि पहतना मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होने पर खाई में गिर गए। स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया और परिजनों को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां पर उनका उपचार किया गया।

Share Now...