जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला थाना क्षेत्र के खानपुर चौरवा के पास गुरूवार की सुबह बाइक की चपेट में आने से मार्निग वाक पर निकला एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल होने के उपरान्त उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। इधर पुलिस बाइक समेत चालक को हिरासत में ले लिया है। बताया जाता है कि क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी राजेश पाण्डेय 48 पुत्र स्व. राजेन्द्र प्रसाद गुरूवार सुबह मार्निग वाक के लिए निकला था। वापसी के दौरान खानपुर चौरवा के पास पीछे से आ रही बाइक की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। लोगों द्वारा मामले की जानकारी परिजनों के साथ पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायल को प्राथिमक उपचार हेतु शाहगंज भेजवाते हुए बाइक समेत सवार को अपनी हिरासत में ले लिया। उधर शाहगंज में चिकित्सकों ने स्थिति गम्भीर देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहां चिकित्सकों ने वाराणसी ले जाने की सलाह दी। परिजन वाराणसी स्थित ट्रामा सेण्टर ले गए जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। इधर मौत की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया। पति की मौत की खबर पर पत्नी सबिता बेसुध हो गयी। मृतक एक बेटा और एक बेटी का पिता है। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
बाइक की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

Previous article
Next article


