Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरबाइकों की भिड़ंत में एक घायल, हालत गंभीर

बाइकों की भिड़ंत में एक घायल, हालत गंभीर

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत बड़ागांव बाजार के समीप दो बाइकों की भिड़ंत हो गई जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सरपतहां थाना क्षेत्र के वैजा मिर्जापुर रुधौली गांव निवासी 33 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र तिलकधारी अपने बाइक से शाहगंज से घर जा रहा था कि बड़ागांव बाजार के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक की भिड़ंत हो गई जिसमें राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

Share Now...