Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरबहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने पर विधायक ने जताया आभार

बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने पर विधायक ने जताया आभार

पट्टी-सरपतहां मार्ग के निर्माण हेतु मिली वित्तीय स्वीकृति

जौनपुर धारा, जौनपुर। बदहाल पट्टीनरेंद्रपुर-सरपतहां मार्ग की दशा सुधारने के लिए जनता की बहुप्रतीक्षित मांग आखिरकार स्थानीय विधायक रमेश सिंह के प्रयास से रंग लाई। शासन द्वारा इसके बीच आठ किमी. लंबी सड़क के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए चौदह करोड़ पचासी लाख उनचास हजार रुपए की वित्तीय स्वीकृति मिल गई। जिसमें तीन करोड़ इकहत्तर लाख रुपये अवमुक्त भी हो गया। जिसके लिए विधायक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद के प्रति आभार व्यक्त किया। बता दें कि उक्त मार्ग की दशा सुधारने के लिए जनता वर्षों से मांग कर रही थी। आलम यह था कि पट्टी से बरबसपुर तिराहे तक तो सड़क एक तरह से मानो खत्म ही हो चुकी है। इस सड़क का पुनर्निर्माण चुनावी बयार में एक प्रमुख मुद्दे के रूप में था। जनता की मांग को गंभीरता से लेते हुए विधायक सड़क की दशा सुधारने के लिए लगातार शासन में प्रयास करते रहे। उनका प्रयास आखिरकार रंग लाया। इसकी खबर लगते ही जनसाधारण में हर्ष का माहौल हो गया।

Share Now...