जौनपुर धारा, मछलीशहर। शुक्रवार को शपथ ग्रहण का बहिष्कार करने वाले 13सभासदों ने शनिवार को शपथ ग्रहण कर लिया। उपजिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया ने नगर पंचायत कार्यालय पर शपथ दिलायी। शपथ लेने वाले सभासदों में गुलाब चंद्र, सुशीला, हस्सान, शरीफ, रेशमा परवीन, मोनिका, फराज सिद्दीकी, वीरेंद्र, गीतांजली, जिया मोहम्मद, गीता, जुबैर, औन मोहम्मद आदि शामिल थे जिसमें पांच महिला सभासद थी। 15सभासदों में दो सभासद सुरेश चंद्र व सुजीत कुमार उमर वैश्य शुक्रवार को शपथ ग्रहण कर चुके थे। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी बृज किशोर सिंह गौर सहित सभी दलों के स्थानीय नेता व नगरवासी उपस्थित थे। संचालन कृपा शंकर श्रीवास्तव ने किया।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
बहिष्कार करने वाले सभासदों ने ली शपथ

Previous article
Next article


