Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबदलापुर की समस्याओं को लेकर विधायक ने सीएम से की मुलाकात

बदलापुर की समस्याओं को लेकर विधायक ने सीएम से की मुलाकात

  • नियम समिति का सदस्य बनाये जाने पर जताया आभार

जौनपुर धारा, खुटहन। विधानसभा बदलापुर के विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने गुरुवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से औपचारिक मुलाकात की तथा उन्हें बदलापुर विधानसभा की समस्याओं से अवगत कराया। बदलापुर विधानसभा में पिछले 5 वर्षों में हुए मुख्य विकास कार्यों की विवरण पत्रिका ‘स्मारिका’ तथा जनपद का विश्व प्रसिद्ध इत्र व दरी भेंट किया। बातचीत के दौरान विधायक श्री मिश्रा ने विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न मुख्य समस्याओं को जल्द पूर्ण कराने की मांग भी किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से लोक निर्माण विभाग के ठेकेदारों द्वारा 30ज्ञ् तक बिलों पर टेंडर लेकर गुणवत्ता विहीन व समय से कार्य न पूर्ण करने की शिकायत भी की। विधानसभा में नियम समिति का सदस्य बनाए जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share Now...