― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरबजरंगबली की मूर्ति पर पत्थर से खरोचने पर ग्रामीणों में आक्रोश

बजरंगबली की मूर्ति पर पत्थर से खरोचने पर ग्रामीणों में आक्रोश

  • सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के कोरापट्टी गांव का मामला

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के शुक्रवार की रात में अज्ञात व्यक्ति द्वारा बजरंगबली की मूर्ति पर पत्थर से खरोचने का निशान मिला इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुड़ गए ग्रामीणों में आक्रोश देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। बता दें कि कोरापट्टी में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बजरंगबली की मूर्ति को पत्थर से खरोच दिया सुबह कुछ ग्रामीणों ने देखा तो इसकी जानकारी पूरे गांव में होते ही भीड़ जमा हो गई ग्रामीण में आक्रोश व्याप्त हो गया पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुड़ गई ग्रामीणों में आक्रोश देखते हुए मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि बजरंगबली की मूर्ति पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा पत्थर से खरोच दिया गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई ऐसे व्यक्ति की जानकारी मिलते ही उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share Now...