Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबकरीद की त्यौहार के मद्देनजर बाजार में हो रही जानवारों की खरीदारी

बकरीद की त्यौहार के मद्देनजर बाजार में हो रही जानवारों की खरीदारी

जौनपुर धारा,जौनपुर। बकरीद से दो दिन पहले से ही बाजार में खुमारी देखने को मिली, सुबह से रात तक खरीद फरोख्त के लिए भीड़ उमड़ी रही। नवाब युसूफ रोड़ पर जानवरों के बाजार के साथ कपड़ों व अन्य सामान की खरीदारी के लिए भी लोगों का तांता लगा रहा। ईद-उल-अजहा की नमाज को लेकर जहां  मस्जिदों में दिन भर तैयारियां होती रहीं वहीं, बकरीद मनाने के लिए खरीदारी करने वालों से भी बाजारों में रौनक रही। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों व कस्बों से भी बड़ी संख्या व्यापारी बकरों को लेकर पहुंच गए। उधर बाजारों सहित शापिंग माल्स में भी कपड़ों, जूते, चप्पलों, चूडिय़ों व ज्वैलरी आदि की खरीदारी रात तक हुई। ईद-उल-अजहा की तैयारियां जोरों पर चल रही है। कुर्बानी के इस पर्व को मनाने के लिए बाजारों में खरीददारी जोरों पर है। सेवई, बकरा सहित अन्य सामानों की खरीदने के लिए पर्व के पूर्व संध्या पर बाजारों में भीड़ उमड़ पडी। शाहगंज पड़ाव स्थित नबाब साहब के अहाते में हर साल की तरह बकरीद के एक दिन पहले बकरों की खरीद फरोख्त हुई। यहां दस हजार से एक लाख तक के बकरे खरीदे गये। दूर दराज से आये खरीददारों का पूरे दिन जमघट लगा रहा। नगर के प्रमुख बाजारों में फल, तेल , घी, चीनी तथा पर्व के अवसर पर सामानों की खरीदारों से दुकानें भरी रही। पर्व पर नमाज अदा होने वाली मजिस्दों की साफ सफाई का काम दिन भर चलता रहा।

Share Now...