Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

कार ने डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, ट्रैफिक दरोगा की इंसानियत ने जीता लोगों का दिल

जेसीज चौराहे पर सड़क हादसे में घायल डिलीवरी बॉय को ट्रैफिक दरोगा ने गोद में उठाकर एम्बुलेंस तक पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी वाहन और चालक को हिरासत में ले लिया है।

E-paper 09-06-2026

Homeअंतर्राष्ट्रीयफिलिस्तीन चरमपंथी समूह की सशस्त्र शाखा ने किया बड़ा दावा

फिलिस्तीन चरमपंथी समूह की सशस्त्र शाखा ने किया बड़ा दावा

इजरायल-हमास में जारी जंग के बीच फिलिस्तीन चरमपंथी समूह की सशस्त्र शाखा ने बड़ा दावा किया है. दरअसल, अल-कसम ब्रिगेड ने बुधवार (1 नवंबर) को दावा किया कि 31 अक्टूबर को इजरायल ने उत्तरी गाजा के जबालिया शरणार्थी शिविर पर हमला कर 7 बंधकों को मार डाला है. मृतक बंधकों में से तीन विदेशी नागरिक थे. गौरतलब है कि शरणार्थी शिविर पर हुए हमले में कुल 50 लोगों के मारे जाने की खबर है.

मालूम हो कि 7 अक्टूबर को हमास ने इजरायल पर हमला कर1400 सौ लोगों को मार डाला था. इसके साथ ही हमास के लड़ाके 240 लोगों को बंधक बनाकर अपने साथ ले गए थे, जिसके बाद से इजरायली सेना की गाजा पट्टी पर जवाबी कार्रवाई जारी है. इजरायली हमले में अब 8,500 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं, जिनमें से दो-तिहाई महिलाएं और बच्चे हैं. अब तक चरमपंथी समूह ने दो अमेरिकी नागरिकों सहित चार नागरिकों को रिहा कर दिया है. इसके साथ ही इजरायली सेना ने दावा किया है कि उसने हमास की कैद से अपने एक सैनिक को छुड़ा लिया है. जंग के बीच इजरायल ने दावा किया कि उसने हवाई हमले में हमास के एक कमांडर को मार गिराया. हालांकि, हमास ने इस बात से इनकार किया है. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार (1 नवंबर) को कहा कि गाजा पट्टी के अंदर जमीनी लड़ाई में नुकसान के बावजूद हमास के खिलाफ का युद्ध जारी रहेगा. इजरायली सेना के मंगलवार  को जमीनी लड़ाई में कम से कम 11 सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि के बाद नेतन्याहू ने कहा, “हमारे पास कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हैं, लेकिन दर्दनाक नुकसान भी हैं. फिलहाल गाजा में मोबाइल और इंटरनेट सर्विस पूरी तरह ठप हो गई है. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार,गाजा के कुछ मोबाइल में इजरायल के मोबाइल टॉवर्स के सिग्नल मिल रहे हैं और कुछ इंटरनेशल सिमकार्ड भी काम कर रहे हैं.