Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरफाइलेरिया दवा का सेवन अवश्य करें : डीएम

फाइलेरिया दवा का सेवन अवश्य करें : डीएम

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के कुशल निर्देशन में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम एमडीए अभियान की शुरूआत जनपद के स्कूलों एवं कालेजों से की गयी, जिसमें शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को दवा का सेवन उनके उम्र के अनुसार कराया गया। इसी क्रम में मेडिकल कालेज में बूथ लगाकर दवा का सेवन कराया गया। जिला कारागार में भी बूथ लगा कर बंदियों को फाईलेरिया की दवा स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा खिलायी गयी। 9 फरवरी को समस्त स्कूलों, कालेजों, नर्सिंग एवं फार्मेसी कालेजों में दवा खिलायी जायेगी। 10 फरवरी से घर-घर जाकर यह दवा खिलाने का अभियान चलाया जायेगा। जिलाधिकारी ने सभी जनपद वासियों से अपील किया है कि सभी लोग दवा का सेवन अवश्य करे।

Share Now...