Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरफक्कड़ स्वभाव, विद्रोही तेवर और संघर्ष ने बनाया लोकबंधु राजनरायन को महान

फक्कड़ स्वभाव, विद्रोही तेवर और संघर्ष ने बनाया लोकबंधु राजनरायन को महान

जौनपुर। रविवार को समाजवादी पार्टी जौनपुर के तत्वाधान में महान समाजवादी चिंतक लोकबंधु राजनारायण की जयंती उत्साह पूर्वक जिला उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल की अध्यक्षता में जि़ला कार्यालय पर मनाई गई। सर्वप्रथम उपस्थित पार्टीजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर पुष्पांजलि अर्पित किया। गोष्ठी आयोजित कर उनके संघर्षों, बलिदानों को याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का पुन: संकल्प लिया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे जिला उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल ने कहा कि लोकबंधु राजनारायण अनंत प्रसाद सिंह के पुत्र थे और उनका जन्म 23 नवंबर 1917को वाराणसी के मोतीकोट गाँव में एक संपन्न भूमिहार परिवार में हुआ था। वे नारायण राजवंश से संबंधित थे, जो बनारस रियासत का राजपरिवार था। नारायण महाराजा चेत सिंह और महाराजा बलवंत सिंह के परिवार से सीधे जुड़े थे, जो एक सदी से भी पहले बनारस रियासत के शासक थे। संपन्न और शासक वर्ग से होते हुए भी उनका स्वभाव फक्कड़ एवं तेवर विद्रोही था। गोष्ठी को राहुल त्रिपाठी, संतोध मौर्य मुन्ना, धर्मेंद्र सोनकर, ताज मोहम्मद, प्रदीप अग्रहरि आदि ने संबोधित करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर, जि़ला सचिव गुलाब यादव, नगर अध्यक्ष कमालुद्दीन अंसारी, जिलानी ख़ान, अमजद अंसारी सहित अन्य पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

Share Now...