जौनपुर धारा,जौनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर गुरुवार को सिंगरामऊ की सामाजिक संस्था ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति एवं निफा जौनपुर की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।गोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाई गई जबकि पौधारोपण के बाद लोगों को पौधे बांटे गए। गोरखपुर के जिला पोषण विशेषज्ञ, संस्था के परामर्शदाता एवं तकनीकी सहयोगी महेंद्र शुक्ला ने कहा कि प्लास्टिक के उपयोग से हमारी कृषि योग्य भूमि प्रभावित हो रही है। जल प्रदूषण बढ़ रहा है। जल में रहने वाले जीवों को ऑक्सीजन की कमी का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते 4 जून 2025 को गोमती नदी में लाखों मछलियों मरी हुई दिखाई दीं। इतना ही नहीं, पृथ्वी, अंतरिक्ष और समुद्र भी प्रदूषित हो रहे हैं। संस्था प्रमुख एवं निफा प्रदेश संरक्षिका डॉ.अंजू सिंह ने सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 2030 तक प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ रहने तथा जीवन बढ़ाने के लिए छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। इसके लिए सिंगल यूज वाले प्लास्टिक को खत्म करना होगा। पानी की बोतल, डिस्पोजेबल, प्लास्टिक पैकेट की ओर ध्यान आकर्षित कराते हुए उन्होंने कहा कि इनसे हानिकारक रसायन निकलते हैं जिससे कैंसर होने का खतरा रहता है। उन्होंने कहा कि बीते 70 सालों में प्लास्टिक उत्पादन में तेजी से वृद्धि हुई है। 1950 में दुनिया भर में सिर्फ दो मिलियन टन प्लास्टिक का उत्पादन हुआ था। कार्यक्रम में लालमनि मिश्रा, सत्यजीत, मंजू सिंह, नेहा सिंह, सौम्या सिंह, विकास मिश्रा, प्रभावती, सुनीता, श्यामा देवी, संगीता, पार्वती आदि उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
प्लास्टिक के उपयोग से प्रदूषित हो रही पृथ्वी, अंतरिक्ष और समुद्र



