― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरप्लाई फैक्ट्री में लगी भीषण आग, छत से कूदते दिखे मजदूर

प्लाई फैक्ट्री में लगी भीषण आग, छत से कूदते दिखे मजदूर

जौनपुर धारा,जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव के पास स्थित एक प्लाई फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे फैक्ट्री में रखा लाखों रुपए का प्लाई जलकर राख हो गया। आग इतनी भीषण थी कि उसमें काम करने वाले मजदूर छत के रास्ते कूद कर भागने लगे।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की गई। कुछ ही देर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। फैक्ट्री मालिक भारी नुकसान को लेकर चिंतित हैं। काफी प्रयास के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक बहुत कुछ जलकर राख हो चुका था।

Share Now...