Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरप्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025 में होंगे सम्मिलित 63072 परीक्षार्थी

प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025 में होंगे सम्मिलित 63072 परीक्षार्थी

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025 को सकुशल, नकलविहीन तथा पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराये जाने के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई।  बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025 की लिखित परीक्षा 06 व 07 सितम्बर को दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। इस प्रकार परीक्षा कुल चार पालियों में आयोजित होगी। परीक्षा हेतु जनपद में कुल 35परीक्षा केन्द्र बनाये गये है, परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु 35 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 35सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाये गये है। प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा में प्रति पाली 15768अभ्यर्थी अर्थात कुल चार पालियों में 63072 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि परीक्षा केन्द्रों पर तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केन्द्र की भौगोलिक स्थिति की जानकारी परीक्षा से एक दिन पूर्व अवश्य कर ले और परीक्षा तिथि को परीक्षा प्रारम्भ होने से पूर्व ससमय पहुंचेंगे। स्टेटिक मजिस्ट्रेट द्वारा प्रश्नगत परीक्षा हेतु आयोग द्वारा जारी निर्देश पुस्तिका में दिये गये निर्देश के अनुसार कार्य किया जाना सुनिश्चित करेंगे तथा सम्पूर्ण अवधि में केन्द्र पर उपस्थित रह कर केन्द्र व्यवस्थापक/कार्यदायी संस्थों से समन्वय बनाते हुए परीक्षा निर्विघ्न, शुचितापूर्वक, निर्भय एवं शान्तिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया जाना सुनिश्चित करेंगे। सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा परीक्षा संचालन हेतु कार्यदायी संस्था के साथ समन्वय स्थापित करते हुए प्रत्येक पाली की परीक्षा सामग्री को कोषागार से परीक्षा केन्द्र तक व दिवस की परीक्षा समाप्ति के पश्चात् परीक्षा सामग्री को परीक्षा केन्द्र से जनपद मुख्यालय पर स्थित कन्ट्रोल रूम तक सुरक्षित परिवहन व प्रश्नगत परीक्षा हेतु आयोग द्वारा जारी निर्देश पुस्तिका में दिये गये निर्देश के अनुसार कार्यों को कराया जाना सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, वरिष्ठ कोषाधिकारी उमाशंकर, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल, जिला विद्यालय निरीक्षक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share Now...