- सांसद के प्रयासों से नगरवासियों के मवâान और दुकान टूटने से बच सकेंगे
जौनपुर धारा, मछलीशहर। क्षेत्रीय सांसद बीपी सरोज ने केंद्रीय परिवहन, सड़क और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से नई दिल्ली में भेंट करके स्थानीय जनता की भावनाओं से अवगत कराते हुए पत्र सौंपकर प्रस्तावित एनएच731 बी हाईवे को स्थानीय कस्बे में आंशिक तौर पर परिवर्तित करने की मांग की है। सांसद ने मंत्री को अवगत कराते हुए कहाक प्रस्तावित हाईवे जो मछलीशहर, जंघई, दुगार्गंज, वाराणसी तक जा रहा है उसे कस्बे में आंशिक रूप से परिवर्तित करते हुए ताजुद्दीनपुर नहर की पुलिया से निकालते हुए जौनपुर-रायबरेली हाईवे मार्ग पर ग्राम मिजार्पुर के समीप मिलाने से कस्बे के सैकड़ों दुकानदारों के मकान और दुकान टूटने से बचाया जा सकता है। सांसद ने कहा यदि बाईपास का निर्माण संभव नहीं है तो मछलीशहर कस्बे में प्रस्तावित हाईवे की चौड़ाई 22 मीटर के स्थान पर 15 मीटर करने से भी कस्बेवासियों को राहत मिल सकेगी। विदित हो कि क्षेत्रीय सांसद को कुछ दिनों पूर्व ही पूर्व ही स्थानीय भाजपाइयों और आम नागरिकों ने ज्ञापन सौंपकर प्रस्तावित राजमार्ग को कस्बे से निकालने की बजाए बाईपास बनाने का सुझाव दिया था। सांसद बीपी सरोज ने नगरवासियों की परेशानी से अवगत होते हुए संसद सत्र के दौरान केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की और उन्हें अपने क्षेत्र की जनता की समस्याओं से अवगत कराते हुए बाईपास निर्माण की मांग की है। सांसद के इस प्रयास की पूरे कस्बे वासी सराहना कर रहे हैं।



