Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिलाधिकारी सख्त

विभागों को दिए सख्त निर्देशजौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शासी निकाय, संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक...
Homeअपना जौनपुरप्रसव के बाद प्रसूता की मौत, स्वजनों में मचा कोहराम

प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, स्वजनों में मचा कोहराम

जौनपुर धारा, खुटहन। क्षेत्र के राउतपुर गाँव निवासी एक प्रसूता की बीती रात में बदलापुर तहसील स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के उपरांत मौत हो गयी। जबकि पैदा हुई बेटी स्वस्थ है।मौत की मनहूस खबर सुन स्वजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने मृतका के शव का दाह संस्कार गोमती नदी के तट पर कर दिया। गाँव निवासी डब्लू ने बताया कि उसकी 26वर्षीय गर्भवती पत्नी मुन्नी देवी को रविवार की दोपहर को प्रसव पीड़ा शुरू होने के बाद उसे बदलापुर बाजार स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। देर शाम को प्रसूता ने नॉर्मल डिलीवरी के उपरांत एक स्वस्थ्य बेटी को जन्म दिया। कुछ ही देर बाद पत्नी की हालत बिगड़ने लगी।गम्भीर हालत देख चिकित्सक ने उसे रेफर कर दिया। जिला मुख्यालय ले जाते समय प्रसूता ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मौत की गमगीन खबर सुन परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतका के दो अबोध बेटे प्रतीक(5वर्ष), अंशू(2वर्ष) तथा जन्मी नवजात बेटी को नही पता कि अब उनकी मां इस दुनिया मे नही है। अबोध बालक प्रतीक के करुण क्रंदन सुन सांत्वना देने पहुँच रहे नात रिश्तेदार तथा आस पड़ोस के लोगों की आंखे बरबस ही भर जा रही थी।

Share Now...