जौनपुर। प्रथम जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक 20फरवरी को प्रमुख जनगणना अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी जनगणना 2027 की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में अवगत कराया गया कि जनगणना 2027 का प्रथम चरण 22 मई 2027 से 20 जून 2027 तक संचालित किया जाएगा। इसके पूर्व स्व-गणना की सुविधा 07 मई से 21 मई 2027 तक उपलब्ध रहेगी। जिलाधिकारी ने स्व-गणना के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर देते हुए कहा कि अधिक से अधिक नागरिक स्वयं गणना कर इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सहभागिता सुनिश्चित करें। प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया गया कि जनपद के लिए मास्टर ट्रेनर्स का 4 दिवसीय प्रशिक्षण 24 से 27 फरवरी 2027 तक लखनऊ में आयोजित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 146 फील्ड ट्रेनर्स की नियुक्ति प्रक्रियाधीन है, जो मार्च माह में प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत अप्रैल में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। प्रथम चरण के अंतर्गत जनपद में 8000 से अधिक ग्रामीण गणना ब्लॉक एवं 1000 से अधिक शहरी गणना ब्लॉक निर्धारित किए जाएंगे। इसके लिए 9800 से अधिक प्रगणक ब्लॉक तथा 1600से अधिक पर्यवेक्षक तैनात किए जाएंगे। बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि जनगणना 2027 पूर्णत: ऑनलाइन माध्यम से संपन्न की जाएगी। इसके लिए मोबाइल ऐप एवं ष्टरूरूस् पोर्टल का उपयोग किया जाएगा। ऑनलाइन प्रणाली लागू होने से आंकड़ों का संकलन एवं प्रकाशन त्वरित गति से संभव होगा तथा त्रुटियों की संभावनाएं न्यूनतम रह जाएंगी। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध एवं त्रुटिरहित रूप से समस्त तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना एक राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, जिसमें सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता अपेक्षित है। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
आधुनिक विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने मनवाया लोहा
जौनपुर।नौपेड़वा स्थानीय बाजार में स्थित राजाराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल पर शनिवार को आयोजित साइंस, आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने लोहा मनवाया। प्रदर्शनी...
प्रथम जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक संपन्न

Previous article


