
जौनपुर धारा,जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कुकुङीपुर निवासी सदर लोकसभा के पूर्व सांसद स्व.अर्जुन सिंह यादव की पत्नी पूर्व ब्लाक प्रमुख करंजाकला 70वर्षीय कमला यादव का आकस्मिक निधन हो गया। निधन की खबर लगते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। लोगों ने घर पहुंच कर संवेदना जताते हुए श्रद्धांजलि दिया।स्व.कमला देवी समाजवादी पार्टी मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव अमित यादव की माता थी एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती यादव की बहू थी। सपा के वरिष्ठ नेता एवं गुलाबी देवी महाविद्यालय सिद्दीकपुर के प्रबंधक लालचंद यादव लाले एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ.जितेंद्र यादव की भाभी एवं सपा नेता विवेक यादव व डॉ.आलोक यादव की बड़ी माता थी। निधन की खबर लगते ही भारी संख्या में लोगों ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किया।


