जौनपुर। चंदवक क्षेत्र के गोबरा गांव में महाराष्ट्र के व्यवसायी ब्रह्मनारायण मिश्रा ‘पप्पूÓ द्वारा एक कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 1,000 से अधिक गरीब और असहाय व्यक्तियों को कंबल बांटे गए। केराकत विधानसभा के पूर्व विधायक दिनेश चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने स्वयं गरीब व्यक्तियों को कंबल वितरित किए। उन्होंने ब्रह्मनारायण मिश्रा ‘पप्पूÓ के इस सराहनीय समाज सेवा कार्य की प्रशंसा की। चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि यदि ईश्वर आपको सामर्थ्यवान बनाए तो दूसरों की मदद अवश्य करनी चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि दूसरों की पीड़ा को समझना और उनके दुख-दर्द को बांटना ही सही मायने में इंसानियत और आपकी सामर्थ्य का प्रतीक है। ग्रामवासियों और क्षेत्रवासियों ने समाजसेवी पप्पू मिश्रा के इस कार्य की खूब सराहना की। पप्पू मिश्रा और उनके पुत्र रोहित मिश्रा ने बताया कि वे प्रत्येक वर्ष ऐसे कार्यक्रम आयोजित करते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की निस्वार्थ सेवा ही अब उनके जीवन का उद्देश्य बन गया है और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे। इस अवसर पर भाजपा थानागद्दी मंडल के अध्यक्ष योगेश मिश्रा, अशोक पाठक, अशोक मिश्रा, सच्चिदानंद मिश्रा, युवा मोर्चा के जिला मंत्री गौतम मिश्रा ‘गोलूÓ, आत्मा पाठक, हेमनाथ पाठक, चौहरजा पाठक और ग्राम प्रधान प्रकाश शर्मा सहित सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
पूर्व विधायक ने एक हजार से अधिक असहायों में बांटे कंबल

Previous article


