मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध गांजा के साथ शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 2 किलो 990 ग्राम नाजायज गांजा, एक डिजिटल कांटा तथा 1220 रुपये नकद बरामद किए हैं। क्षेत्राधिकारी मछलीशहर प्रतिमा वर्मा के पर्यवेक्षण में थाना मुंगराबादशाहपुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस टीम ने ओपी फुटवियर की दुकान के बगल, ग्राम मधुपुर बाजार के पास से अभियुक्त दिलीप दूबे पुत्र स्व. कमला प्रसाद दूबे निवासी उचगांव थाना सुजानगंज, जौनपुर को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान एक बोरी में 2.700 किलोग्राम गांजा तथा 59 पुड़ियों में कुल 290 ग्राम गांजा बरामद हुआ। साथ ही एक जेब वाला डिजिटल कांटा और 1220रुपये नकद भी मिले। बरामदगी के आधार पर धारा 8/20एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक गंगासागर मिश्र, हेड कांस्टेबल विरेन्द्र बहादुर सिंह, कांस्टेबल दिनेश सोनकर एवं कांस्टेबल राजा भैया यादव शामिल रहे।
― Advertisement ―
आधुनिक विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने मनवाया लोहा
जौनपुर।नौपेड़वा स्थानीय बाजार में स्थित राजाराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल पर शनिवार को आयोजित साइंस, आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने लोहा मनवाया। प्रदर्शनी...
पुलिस ने 2.990किलो गांजा संग एक आरोपी गिरफ्तार

Previous article
Next article


