Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

सावन में झूमकर बरसे बदरा, मानसून का जलवा बरकरार

बारिश से बदहाल सड़कों पर आना-जाना हुआ मुश्किलजौनपुर। सावन में मानसून का अच्छा प्रभाव देखने को मिल रहा है। जौनपुर में बदरा झूम कर...
Homeअपना जौनपुरपुराने विवाद को लेकर जमकर चले ईंट पत्थर

पुराने विवाद को लेकर जमकर चले ईंट पत्थर

  • महिला सहित एक पक्ष के चार लोग घायल
  • मामला संवेदनशील होने से दो थानों की पहुंची पुलिस

जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के सरैया भूलेमऊ गांव में रविवार को पुराने विवाद में दो पक्षों में जमकर बवाल हो गया तथा जमकर ईंट पत्थर चले। एक पक्ष से एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। उक्त गांव निवासी कुँवर पांडेय पुत्र महेंद्र पांडेय तथा सैफ पुत्र अहमद शाह से पड़ोस के सतेंद्र यादव पुत्र राजेन्द्र यादव तथा मनोज गुप्ता पुत्र श्यामलाल गुप्ता का बहुत पुराना विवाद चल रहा था। तीन चार दिन पहले भी दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज हुई थी। रविवार को काजू मोदनवाल ने एक पक्ष के लोगों से गाली गलौज करना शुरू कर दिया जिसके बाद छतों से ईंट पत्थर चलने शुरू हो गए। ईंट पत्थर से एक पक्ष की रेनू पत्नी मनोज गुप्ता, मनोज गुप्ता पुत्र श्यामलाल गुप्ता, विपिन गुप्ता पुत्र भेलानाथ गुप्ता, अंकित पुत्र मनोज गुप्ता गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों में मनोज की हालत काफी नाजुक बताई जाती है। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष जफराबाद राजाराम द्विवेदी, चौकी प्रभारी आशीष पांडेय, गौराबादशाहपुर के प्रभारी लाल बहादुर सिंह सहित काफी फोर्स सहित पहुंच गए। मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। एक पक्ष के तहरीर पर सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने बताया कि मामले की गम्भीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों को बक्शा नहीं जाएगा। एहतियात के तौर पर फोर्स को मौके पर तैनात किया गया है। तीन आरोपी गिरफ्तार है। बाकी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

Share Now...