Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरपीयू बीएड एलएलबी बीए की परीक्षा में पकड़े गए 24नकलची

पीयू बीएड एलएलबी बीए की परीक्षा में पकड़े गए 24नकलची

  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाज़ीपुर में 217 छात्रों ने परीक्षा छोड़ी
  • केंद्राध्यक्ष ने विश्वविद्यालय को कार्रवाई की रिपोर्ट भेजी
  • आंतरिक उड़ाका दल को मिली सफलता

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय सम्बध्द गाजीपुर, जौनपुर में बीएड एलएलबी बीए की परीक्षाएं चल रही हैं। इस दौरान स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर में गुरुवार को दोनों पालियों की परीक्षा में कुल 24 नकलची पकड़े गए। जिसमें 217परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें। आंतरिक उड़ाका दल को यह सफलता मिली। पकड़े गए नकलचियों की रिपोर्ट पूर्वांचल विश्वविद्यालय से कर दी गई। पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर में गुरुवार को दितीय पाली बीएड प्रथम सेमेस्टर के द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा चल रही थी। इस दौरान आंतरिक उड़ाका जल द्वारा सघन तलाशी ली गई और सीसीटीवी कैमरे से भी नकलचियों को चिन्हित किया गया। बीएड में कुल 15 नकलची नकल करते हुए पकड़े गए, कुल  2195 परीक्षार्थियों से 76 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दिया। और सुबह पाली की एलएलबी की परीक्षा में 496 परीक्षार्थियों से 411 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।  85 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे । जिसमें नकल करते हुए कुल 6 नकलची पकड़े गए। इस पाली के बीए की परीक्षा में 604 परीक्षार्थियों में से कुल 548 परीक्षार्थी मौजूद रहे। 56 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिसमें आंतरिक उड़ाका दल ने तीन नकलचियों को नकल करते हुए रस्टीकेट किया। कुल 24 नकलची पकड़े जाने से  परीक्षार्थियों में हड़कंप मच गया । महाविद्यालय के केंद्राध्यक्ष प्रचार्य प्रोफेसर राघवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा दिए गए दिशा निर्देश का पालन किया जा रहा है और उसी के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। परीक्षाएं पूरी प्रदर्शिता से कराई जा रही है, प्राचार्य प्रो. राघवेंद्र पांडे के नेतृत्व में आंतरिक उड़ाका दल में प्रो. रविशंकर सिंह, प्रो. वीरेंद्र कुमार सिंह, प्रो. संजय चतुर्वेदी, प्रो.सुजीत कुमार सिंह, डॉ.योगेश, डॉ.प्रतिमा सिंह, डॉ.गोपाल यादव, डॉ.शिप्रा श्रीवास्तव शामिल रही। उक्त परीक्षा केंद्र पर कुल दो दर्जन कॉलेज की छात्रों की परीक्षाएं चल रही हैं।

Share Now...