Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने के लिये आप ने सौंपा ज्ञापन

पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने के लिये आप ने सौंपा ज्ञापन

जौनपुर धारा,जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कांध गांव में एक पिता और उनके दो पुत्रों की सिर कूचकर हत्या के मामले में आम आदमी पार्टी ने कार्रवाई की मांग की है। सोमवार को आप के प्रतिनिधिमण्डल ने पीड़ित परिवार के साथ एडिशनल एसपी और सिटी मजिस्ट्रेट से मुलाकात की। प्रतिनिधिमण्डल में पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष और वर्तमान भदोही जिला प्रभारी सूर्य नारायण सिंह मुन्ना, निवर्तमान जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी और पूर्व नगर अध्यक्ष विशाल कुमार शामिल थे। प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मामले में तेजी से कार्रवाई की जा रही है, पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दी जाएगी। साथ ही हत्याकांड में शामिल सभी अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। आप ने अपने ज्ञापन में चार प्रमुख मांगें रखी हैं। पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाए। परिवार की ग्रेजुएट विधवा महिला को नौकरी दी जाए। परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाए। बाकी बचे अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए।

Share Now...