जौनपुर धारा, शाहगंज। तहसील क्षेत्र के गोसाईंपुर नहर पुलिया पर सड़क दुघर्टना में बाइक व पिकअप की भिड़ंत में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। खुटहन थाना क्षेत्र के गोसाईपुर नहर पुलिया पर सोमवार की दोपहर एक बाइक पर सवार चार युवक पिकअप की चपेट में आने से पिकअप व बाइक सवार जिसमें पनौली गांव निवासी 45 वर्षीय सिन्धु पुत्र राहुल, 24 वर्षीय शैलेश पुत्र चन्द्र प्रकाश, 20 वर्षीय अभिषेक पुत्र फूलचंद व जलालपुर निवासी 30 वर्षीय राहुल पुत्र रामानंद व चंदौली निवासी, 24 वर्षीय गोलू गुप्ता पुत्र चिथरू गाजीपुर निवासी, 28 वर्षीय गुलशन पुत्र अब्दुल सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त सभी घायलों को बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
― Advertisement ―
पिकअप व बाइक की भिड़ंत में आधा दर्जन घायल

Previous article
Next article


