Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 538 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित

जौनपुर। लखनऊ से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत 90हजार लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी...
Homeअपना जौनपुरपास जलपान गृह पर छापेमारी, 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद

पास जलपान गृह पर छापेमारी, 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र के निर्देश पर अवैध गैस सिलेंडरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोमवार को बड़ी कार्रवाई की गई। जिला पूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम साही के निर्देश पर गठित टीम ने गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर रेलवे फाटक के पास स्थित एक जलपान गृह पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध गैस सिलेंडर बरामद किए। जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देश पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी (एआरओ) योगेंद्र यादव, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी जय प्रकाश पांडेय, सप्लाई इंस्पेक्टर धर्मापुर अर्चना सिंह, सप्लाई इंस्पेक्टर सदर आशुतोष त्रिपाठी और सप्लाई इंस्पेक्टर योगेंद्र यादव की संयुक्त टीम ने गौराबादशाहपुर पुलिस के सहयोग से सोमवार सुबह करीब 9 बजे गोपालापुर गांव स्थित केशवपुर रेलवे फाटक के पास केशव प्रसाद मौर्य जलपान गृह पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान टीम को दुकान के पीछे तथा रेलवे लाइन से महज करीब 10 मीटर की दूरी पर अवैध रूप से गैस सिलेंडरों का बड़ा भंडारण मिला। जांच में मौके से 16 भरे हुए और 37 खाली सिलेंडर सहित कुल 53 गैस सिलेंडर बरामद किए गए। करीब दो घंटे तक चली इस कार्रवाई के दौरान दुकानदार इन गैस सिलेंडरों से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं कर सका। रेलवे पटरी के बेहद नजदीक सिलेंडरों का भंडारण किए जाने से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी गंभीर लापरवाही सामने आई है। छापेमारी की खबर फैलते ही आसपास के दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति बनी रही और क्षेत्र में काफी देर तक लोगों की भीड़ लगी रही। सप्लाई इंस्पेक्टर धर्मापुर अर्चना सिंह ने बताया कि बरामद सभी 53 अवैध गैस सिलेंडरों को कब्जे में ले लिया गया है। साथ ही संबंधित दुकानदार के खिलाफ गौराबादशाहपुर थाने में तहरीर देकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जिले में अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण और दुरुपयोग के खिलाफ प्रशासन का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Share Now...