Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपालतू कुत्ते के काटने से मजदूर की हालत गम्भीर

पालतू कुत्ते के काटने से मजदूर की हालत गम्भीर

जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के गोपीपुर गांव में गुरुवार की शाम 35वर्षीय मजदूर के ऊपर कुत्ते ने हमला कर दिया। हमले ने मजदूर गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। वहां उसका उपचार चल रहा है। उपरोक्त गांव निवासी अशोक राजभर पुत्र रामसहाय राजभर मजदूरी का काम करता है। वह गांव के एक व्यक्ति के खेत मे बंटाई पर धान की फसल बोया था। शाम को उसकी पत्नी व बच्चे खेत मे धान काट रहे थे। वह भी कही से मजदूरी करके घर पहुंचा। उसके बाद वह भी खेत मे धान कटवाने जा रहा था। अभी वह खेत मे घुसा ही था कि एक पालतू कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने उसके सिर तथा गले पर हमला किया, जिससे वह गिर पड़ा। पत्नी बच्चे डर से शोर मचाते हुए भागने लगे। तब तक कुत्ते का मालिक आ गया, उसने कुत्ते को पकड़ा। अशोक के सिर तथा गले में डेढ़ से दो इंच का घाव हो गया है। मजदूर अशोक का कहना है कि कुत्ते के मालिक ने कुत्ते को घंडरोज को देखकर कुत्ते को ललकार कर छोड़ दिया। कुत्ता उसकी तरफ नही गया। वह अशोक पर आकर हमला कर दिया। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने बताया कि मजदूर के परिजनों ने मौखिक सूचना दिया है। अभी तहरीर नही मिली है, तहरीर मिंलने पर उचित कार्यवाही की जाएगी।

बक्शा पुलिस ने जांची बैंकों व एटीएम की सुरक्षा

जौनपुर। अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए बक्शा पुलिस ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र में विशेष बैंक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बैंकों, एटीएम, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, सर्राफा बाजार और अन्य वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई। बैंक ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने के निर्देश दिए गए।

चेकिंग अभियान के तहत पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों, अलार्म सिस्टम की कार्यप्रणाली जांची। बैंक के अंदर और बाहर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन तलाशी भी ली गई।सेकेंड मोबाइल अफसर उपनिरीक्षक बृजेश मिश्रा ने पुलिस बल के साथ इन स्थानों के आसपास घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की।इस पहल का मुख्य उद्देश्य बैंक और अन्य वित्तीय संस्थानों में होने वाली आपराधिक घटनाओं जैसे लूट और चोरी को रोकना है। पुलिस का कहना है कि यह अभियान अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

फ्लिपकार्ट गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान खाक

शाहगंज। नगर के प्रयागराज मार्ग स्थित फ्लिपकार्ट के सेंटर पॉइंट पर गुरुवार देर रात अचानक लगी भीषण आग से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज़ी से फैल गई कि देखते ही देखते लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुँचीं और जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। फ्लिपकार्ट सेंटर के ऊपरी मंजि़ल पर चल रहे एक क्लिनिक और पास में स्थित अस्पताल को एहतियातन खाली कराया गया, जिससे किसी बड़ी जनहानि से बचा जा सका। गोदाम के उपरी तल एवं बगल के हास्पिटल में भर्ती मरीजों को अन्यत्र भेजा गया। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते गोदाम में रखा सारा पार्सल जलकर खाक हो गया। आग से करीब आठ लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार रात करीब दस बजे गोदाम में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें तेज़ होने पर उन्हें पीछे हटना पड़ा। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी(सीओ) शाहगंज अजीत सिंह चौहान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट पाया गया है। फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

जिला कारागार का निरीक्षण प्रस्तावित

जौनपुर। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने अवगत कराया है कि अध्यक्ष राज्यमंत्री स्तर प्राप्त, उ.प्र.राज्य महिला आयोग द्वारा जनपद भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। अध्यक्ष द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक तथा जनपद में महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित प्रकरणों की पुलिस अधीक्षक अथवा उनकी ओर से नामित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, महिला थानाध्यक्ष एवं सम्बन्धित थाने के क्षेत्राधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक/जनसुनवाई का आयोजन निरीक्षण भवन जौनपुर के यमुना सूट में 25 अक्टूबर को पूर्वान्ह् 10.30 बजे से किये जाने का निर्देश प्राप्त है साथ ही जिला महिला चिकित्सालय एवं जिला कारागार जौनपुर का निरीक्षण प्रस्तावित है।

पाक्सो एक्ट के मुकदमें के वांछित 2 गिरफ्तार

जौनपुर। लाइन बाजार थाना पुलिस टीम ने पाक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पंजीकृत मुकदमें में वांछित रिंकू सोनकर उर्फ छम्मी सोनकर पुत्र स्व.बुद्दूल सोनकर, अजय सोनकर उर्फ पुल्लू सोनकर पुत्र पप्पू सोनकर निवासीगण रंजीतपुर को सूचना पर मडियाहूँ रोड बाईपास से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष भेज दिया।

आर्टिका कार में लदे 02 बछडो सहित दो हिस्ट्रीशटर गिरफ्तार

जौनपुर। शुक्रवार को रात्रि को सूचना पर अर्ध निर्मित बाई पास लेदरही पुलिया के पास से एक अर्टिकाकार में बरबर्ता पूर्वक लदे दो बछडो सहित दो शातिर गो-तस्कर अपराधी कासिफ उर्फ सोनू पुत्र शहाबुद्दीन शाह निवासी सेठुआपारा, ताजीम उर्फ तहजीम उर्फ तंजीम पुत्र नसीम निवासी रानीमऊ जो थाने का हिस्ट्रीशटर अपराधी है। उन्हे मौके से गिरफ्तार कर गौ-हत्या निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही करते हुये सम्बन्धित न्यायालय भेजा गया।

लड़कियों के साथ छेड़छाड़, 1 को भेजा जेल

जौनपुर। मुख्यमत्री उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज 05 महिला शसक्तिकरण एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान के कुशल पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक शाहगंज के.के.सिंह के नेतृत्व में थाना स्थानीय के मिशन शक्ति/एन्टी रोमियो टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर रोडवेज रेलवे क्रॉसिंग के पास रास्ते में आने जाने वाली लड़कियों व महिलाओं को देख कर छीटाकशी/अश्लील टिप्पणी करने वाले 01अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमें में कमालुद्दीन पुत्र अब्दुल अजीज निवासी ग्राम ससना पिंपरी थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

बाइक के जा रहे युवक पर हमला, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के किरतापुर गांव के पास घरेलू सामान खरीदकर वापस घर जा रहे बाइक सवार युवक पर दो युवकों ने हमला करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गद्दोपुर गांव का अर्जुन मिश्र बुधवार की दोपहर में 1 बजे धर्मापुर बाजार से घरेलू सामान लेकर वापस घर गद्दोपुर जा रहा था। आरोप है कि तभी पुरानी रंजिश को लेकर जफराबाद थाना क्षेत्र के पिंडरा गांव का अमन अपने एक साथी के साथ बाइक से आ गया। उसने अर्जुन मिश्र (23) को रोककर गाली गलौज देते हुए डंडे से पीट कर घायल कर दिया। सभी मौके से फरार हो नये। घायल अर्जुन की सूचना पर डायल 112 पुलिस और उसके परिजन आ गये। उपचार के लिए सीएचसी चोरसंड भिजवाया गया। प्राथमिक उपचार कर घटना के एक दिन बाद यानी 23 अक्टूबर को अपने परिजनों के साथ जफराबाद थाने पहुंचकर नामजद तहरीर दिया। घायल अर्जुन मिश्र की तहरीर पर पुलिस ने जफराबाद थाना क्षेत्र के पिंडरा गांव के अमन व गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गद्दोपुर गांव के शिवम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

बुजुर्ग का शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कम्प

जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के फत्तुपुर/भगवानपुर ग्रामसभा में शुक्रवार सुबह सरपत की झाड़ियों के बीच संदिग्ध परिस्थितियों में एक बुजुर्ग का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। जानकारी के अनुसार मृत बुजुर्ग की पहचान बसंतू पाल 55वर्ष पुत्र बिहारी पाल निवासी हरीपुर थाना करौंदी कला जनपद सुल्तानपुर के रुप में हुई। स्वजनों ने बताया कि मृतक झाड़-फूंक का काम करता था तथा झाड़-फूंक के उद्देश्य से ही मृतक बृहस्पतिवार सायं घर से सुजानगंज के लिये निकला हुआ था। इस संदर्भ में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष सुजानगंज फूलचन्द पाण्डेय ने बताया कि एक अज्ञात शव की सूचना हमें प्राप्त हुई। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुये पहचान करने की प्रयास किया जिसके बाद मृतक का पहचान हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक के पास से एक मोबाइल, सौ रुपये नगद तथा कुछ कागज प्राप्त हुआ। मृतक के पुत्र के तहरीर को प्राप्त करके शव को अन्त्य परीक्षण कराने के लिये जिला अस्पताल भेज दिया गया।

स्कूल में हुआ जागरूकता कार्यक्रम

जौनपुर। जगमोहन पब्लिक स्कूल महरुपुर प्रेमपुर में शुक्रवार को विद्यालय प्रांगण में मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुआ जहां विद्यालय के करीब 15 सौ छात्र—छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मिशन शक्ति क्या है, इसका उद्देश्य क्या है और किस प्रकार से अपने को सुरक्षित रखा जाय, अपराध मुक्त रखा जाय, सड़कों पर सुरक्षा आदि मुद्दों पर चर्चा करते हुये बच्चों को जागरूक भी किया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर प्रवीण यादव, एसआई राजकुमार सिंह, सीपी विशाल कुमार, सीपी अभिषेक सिंह, सीपी अनिल चौहान, किरनलता के साथ विद्यालय के संस्थापक राम अधार यादव, प्रबन्धक विजय प्रताप यादव एडवोकेट, प्रधानाचार्य अंजली यादव सहित विद्यालय के तमाम अध्यापक व अध्यापिकाओं की मौजूदगी रही।

मारपीट पर आमादा पांच व्यक्तियों का शांतिभंग में चालान

खुटहन। थाना पुलिस ने शुक्रवार को मारपीट पर उतारू पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। थानाध्यक्ष चंदन राय ने बताया विवाद को लेकर मारपीट पर आमादा होने की सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर डिहिया निवासी राम सजीवन तिवारी, अनिल कुमार तिवारी, लोनिया पट्टी निवासी बाबी चौहान, रामू चौहान व उदईपुर दीपी निवासी लाल साहब यादव को हिरासत में लेकर थाने लाई। शांतिभंग का केस दर्ज कर सभी का उपजिलाधिकारी शाहगंज न्यायालय में चालान कर दिया।

भण्डारे से घर जा रहे युवकों पर जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के अभयचंद पट्टी गांव में भण्डारे के निमंत्रण से वापस घर जा रहे दो युवकों पर रास्ते में खड़े 4युवकों ने रॉड-डंडा से हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने गम्भीर रूप से घायल युवक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

उक्त गांव निवासी मुकदमा वादी राजेश यादव ने आरोप लगाया है कि मेरा बेटा शिवम यादव अपने दोस्त साहिल के साथ एक भंडारे से खाना खाकर बुधवार की रात्रि घर वापस आ रहें थे। रास्ते में गांव निवासी मासूम, राज, मोनू एवं आशीष ने नशे की हालत में दोनों युवकों को रोककर गाली देते हुये रॉड एवं डण्डों से हत्या की नियत से जानलेवा हमला बोल दिया। शिवम के सिर में गंभीर चोट लगने से गम्भीर अवस्था में एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसकी हालत गम्भीर बतायी गयी। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

Share Now...