- पशुपालक ने पड़ोसी पर गाय की हत्या का लगाया आरोप
जौनपुर धारा,मीरगंज। थाना क्षेत्र स्थित रामगढ़ गोगावल गांव में वृहस्पतिवार की भेर में 3 बजे कच्ची दिवार गिरने से एक गाय की दबकर मौत हो गई जबकि 3 गाए दबकर चोटहिल हो गईं। पशु पालक ने पड़ोसी पर इरादतन गो-हत्या किए जाने का आरोप लगा कर पुलिस से कार्यवाही किए जाने का लिखित प्रार्थना दिया है। गोगावल गांव निवासी जयप्रकाश दूबे पुत्र गिरजाशंकर ने पड़ोसी मियांदीन पुत्र रसूल पर आरोप लगाया है कि उसके गोशाला से लगी हुई मियांदीन की जर्जर मिट्टी की कच्ची दालान थी। जिसकी 3 दिवारें उसने गिरा दिया था। एक दीवार जो पशु शाला से सटी हुई थी, बार बार कहने के बाद भी उसने दीवार नहीं गिराया। जय प्रकाश ने लिखित दरखास्त में कहा है कि वह संभावित खतरे से बार-बार मियांदीन को आगाह करते हुए कह रहा था कि 3 दिवारें गिरा दिए जाने से बची एक दीवाल कभी भी मेरे पशुशाला पर गिर सकती है किंतु उन्होंने जानबूझकर हादसे को अंजाम दिया है। उसने मीरगंज पुलिस से वैधानिक कार्यवाही किए जाने की मांग की है।



