पलक सिंधवानी ने सोशल मीडिया पर गोवा की कुछ तस्वीरें वारयल किया है। जहां वह हाल ही में वेकेशन के लिए पहुंची थीं। बस फिर क्या था उन्होंने भी अपने वेकेशन पर जबरदस्त अंदाज दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ा। गोवा के खूबसूरत बीच पर उन्होंने एक से बढ़कर एक तस्वीरें क्लिक कराईं। लंबे समय से चल रहे और लोकप्रिय हिंदी टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के तमाम किरदार दर्शकों के बीच लोकप्रिय हैं। फिर चाहे उनमें से कुछ अब शो से अलग हो चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी दर्शकों में इनकी लोकप्रियता कम नहीं हुई है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोनू भिड़े का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस पलक सिंधवानी भी ऐसा ही नाम हैं। हाल ही में पलक ने इंस्टाग्राम पर अपनी जबरदस्त तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर आग लगा रही हैं। पलक की ये तस्वीरें फैंस के बीच तहलका मचा रही हैं। पलक ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह कभी भी अपने जबरदस्त फैशन सेंस से उन्हें हैरान करने का मौका नहीं छोड़ने वालीं। उनका स्टाइलिश अवतार अक्सर ही सोशल मीडिया पर छाया रहता है और एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिल रहा है। इन तस्वीरों में पलक खूबसूरत स्विम वियर में जबरदस्त पोज देती नजर आ रही हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए पलक सिधवानी ने कैप्शन में लिखा ‘वह विश्वास की दुनिया में सब कुछ वास्तविक है। पिंक बिकिनी टॉप और कलरफुल प्रिंटेड सारोंग में पलक बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश लग रही हैं। उन्होंने इन तस्वीरों के साथ यह भी बताया है कि कई बार वह गोवा ट्रिप प्लान कर चुकी हैं, लेकिन यह उनका पहला गोवा ट्रिप है, जो कैंसिल नहीं हुआ। पलक सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं और अपने खूबसूरत लुक्स से तहलका मचाती रहती हैं।
― Advertisement ―
मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को
जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की...
पलक सिंधवानी का किलर लुक वायरल



