जौनपुर धारा, जौनपुर। वाराणसी से प्रकाशित एक हिन्दी दैनिक समाचार पत्र के ब्यूरो चीफ जय आनंद की माता पुष्पा देवी पत्नी स्व. शारदा प्रसाद श्रीवास्तव का गुरूवार की शाम लखनऊ में लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनका दाह संस्कार शुक्रवार की सुबह 10 बजे रामघाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र ने दी। 85 वर्षीय स्व. पुष्पा देवी पिछले काफी दिनों से अस्वस्थ्य चल रहीं थीं। उनका उपचार लखनऊ में चल रहा था।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
पत्रकार को मातृ शोक

Previous article


