Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

प्रबंधक महासंघ ने रोवर रेंजर्स में धांधली को लेकर कुलपति से की शिकायत

मांगे ना माने जाने पर 5 मार्च के बाद आंदोलन की धमकीजौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय को कुलपति को ज्ञापन दिया। इसमें रोवर रेंजर्स...
Homeअपना जौनपुरपति सास ससुर सहित छह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

पति सास ससुर सहित छह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

खुटहन। दहेज में अल्टो कार न मिलने से नाराज़ ससुराल पक्ष के द्वारा मारपीट व धमकाकर विवाहिता को मायके के गांव के पास ले जाकर छोड़ देने के मामले में पुलिस ने पीड़िता की नामजद तहरीर पर पति, सास, ससुर, ननद और देवरों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मारपीट की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। खुटहन क्षेत्र के कानामऊ गांव में अपने पिता सदानंद के साथ रह रही विवाहिता मोनी यादव ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके विवाह लगभग एक वर्ष पूर्व जिला मुख्यालय के कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री नगर,उमरपुर निवासी रजत यादव पुत्र संजय के साथ हुआ था। ससुराल में कदम रखते ही दहेज में अल्टो कार न दिए जाने के ताने उसे ससुरालियों के द्वारा दिए जाने लगे। आये दिन उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा। जानकारी होने पर मायके से मेरे भाई ने आकर लोगों के हाथ पांव भी पकड़े। लेकिन उन लोगों का दिल नहीं पसीजा। आरोप है कि गत 21फरवरी को दहेज में कार मंगाने के लिए उस पर दबाव बनाने लगे। उनकी बात न मानने पर पति रजत यादव, ससुर संजय, सास माला देवी, ननद माला और देवर शिवम और शुभम उसे लात घूंसो से पीटकर घायल कर दिए। आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकी देते हुए एक वाहन में बैठाकर मायके के गांव की सड़क पर छोड़कर भाग गए। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Share Now...