― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरन्यायालय में आने-जाने वालों की हुई तलाशी

न्यायालय में आने-जाने वालों की हुई तलाशी

  • लखनऊ कोर्ट में गोली चलने की घटना के बाद अलर्ट मोड में प्रशासन

जौनपुर धारा, जौनपुर। क्षेत्राधिकारी कुलदीप गुप्ता गुरुवार को न्यायालय परिसर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत वहां आने जाने वालों की तलाशी ली। लखनऊ न्यायलय परिसर में बुधवार को गोली चलने की घटना के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर है। गुरुवार को क्षेत्राधिकारी कुलदीप गुप्ता ने थाना लाइनबाजार पुलिस के साथ न्यायालय परिसर में चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान वहां आने जाने वाले लोगों से पूछताछ की गई और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मालूम हो कि लखनऊ के कैसरबाग स्थित कोर्ट कैंपस में बुधवार दोपहर पेशी पर आए बदमाश संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर वकील की ड्रेस में आए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। वहीं पिछले 16 मई को जौनपुर दीवानी न्यायालय परिसर में पेशी पर आए अभियुक्त पर बदमाशों ने फायर कर दिया था। जिसकी वजह से दीवानी न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया था। आनन-फानन न्यायालय परिसर की सभी दुकानें बंद हो गई थी। गोली चलने की घटना पर दीवानी न्यायालय परिसर की सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे थे। दिनदहाड़े हुई इस गोलीबारी की घटना से अधिवक्ता और फरियादी सभी दहशत में आ गए थे। मौके पर जुटी भीड़ ने एक हमलावर को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया था। गुरुवार को क्षेत्राधिकारी वुâलदीप गुप्ता ने थाना लाइन बजार पुलिस के साथ दीवानी न्यायालय पहुंचकर वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की। न्यायालय में आने जाने वाले लोगों की गहन तलाशी ली गई। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि न्यायालय परिसर की सुरक्षा में कोई लापरवाही ना की जाए। कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो उसकी चेकिंग की जाए। जिन बंदियों को पेशी पर लाया जाए उनकी सुरक्षा में कोई कमी ना की जाए। उन्होंने अधिवक्ताओं से मिलकर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

Share Now...