बिग बॉस कहने को तो एक एंटरटेनमेंट शो है, लेकिन कई बार कंटेस्टेंट्स फैंस का मनोरंजन कम और उन्हें इरिटेट ज्यादा करते हैं। बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट्स के पास लगता है अब घर से रिलेटेड मुद्दे बचे ही नहीं हैं, तभी तो वो बाहर के मुद्दों को लेकर नेशनल टीवी पर दूसरे घरवालों का मजाक उड़ा रहे हैं। जी हां, श्रीजिता डे ने टीना को लेकर कुछ ऐसा ही किया है, जिसे सुनकर लोगों के होश उड़ गए हैं। श्रीजिता-डे और टीना दत्ता की दोस्ती अब दुश्मनी में बदल चुकी है। श्रीजिता डे ने जब से बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली है, वो तभी से टीना को टारगेट कर रही हैं। श्रीजिता डे अक्सर घरवालों से टीना के बारे में बैक बिचिंग करती हुई नजर आती हैं। लेकिन अब श्रीजिता डे ने नेशनल टेलीविजन पर टीना के बारे में ऐसी बातें कह डाली हैं, जिसे सुनकर हर कोई दंग है। बिग बॉस के नए प्रोमो में श्रीजिता डे और सौंदर्या शर्मा टीना की बुराई करती हैं। श्रीजिता टीना को लोगों के घर तोड़ने वाली लड़की बता रही हैं। श्रीजिता डे टीना के बारे में कहती हैं लड़कों की अटेंशन के बिना रह ही नहीं पाती है। बहुत लोगों के घर तोड़ने की कोशिश की है। खुद की गृहस्थी कभी नहीं बसा पाई। श्रीजिता डे टीना के बारे में आगे कहती हैं। आप अंदर से इतना नाखुश हो कि लोगों को नीचा दिखाकर आपको उससे खुशी मिलती है। श्रीजिता डे की बातों पर सौंदर्या शर्मा सहमति जताती हैं। प्रोमो वीडियो सामने आने के बाद लोग श्रीजिता डे को ट्रोल कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि भले टीना ने बाहरी दुनिया में ऐसा किया है या नहीं, लेकिन नेशनल टीवी पर एक लड़की का चरित्र हनन नहीं कर सकती। श्रीजिता पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। एक यूजर ने श्रीजिता पर भड़कते हुए लिखा, मुझे टीना पसंद नहीं है, लेकिन श्रीजिता उसके बारे में बहुत गलत बोल रही है। जब से आई है टीना को लेकर निगेटिव बोल रही है। एक दूसरे यूजर ने लिखा ये बहुत गलत है। आप नेशनल टीवी पर एक लड़की के कैरेक्टर को खराब नहीं कर सकतीं। शर्म आनी चाहिए, एक अन्य यूजर ने लिखा किसी को गिराकर आप कभी ऊपर नहीं हो सकती। टीना और श्रीजिता ने पॉपुलर टीवी शो उतरन में एक साथ काम किया था। तब से दोनों की अच्छी दोस्ती थी। लेकिन फिर किसी वजह से दोनों की दोस्ती में दरार आ गई। बिग बॉस में एंट्री करते समय श्रीजिता ने टीना को दोस्त कहने से भी इनकार कर दिया था। दोनों का शो में लव हेट रिलेशनशिप देखने को मिला है। लेकिन श्रीजिता ने जब से बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री की है, वो टीना को टारगेट कर रही हैं। अब श्रीजिता डे की इस हरकत पर सलमान खान उनसे क्या कहते हैं, ये देखने वाली बात होगी।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
नेशनल टीवी पर टीना दत्ता के खिलाफ श्रीजिता डे ने उगला जहर



