फिल्म एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपने फैंस का आभार व्यक्त किया है। दरअसल रश्मिका मंदाना 27 वर्ष की हो गई है। इसके चलते उनकी सोशल मीडिया पर फैंस जमकर जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।अब उन्होंने आधे घंटे पहले एक वीडियो शेयर किया है।इसमें उन्हें अपने फैंस का जन्मदिन पर बधाई ने के लिए आभार व्यक्त करते हुए देखा जा सकता है। उनकी वीडियो को आधे घंटे में साढ़े 4 लाख के करीब लाइक्स मिले हैं। वहीं, वीडियो पर साढ़े 10 के करीब कमेंट किए गए हैं। उनके जन्मदिन पर फैंस हैप्पी बर्थडे ब्यूटीफुल और हैप्पी बर्थडे लिख रहे है। वीडियो में रश्मिका मंदाना ने खूबसूरत टीशर्ट पहन रखी है। उनके बाल खुले हुए हैं। उन्होंने एक अंगूठी भी पहन रखी है और वह खुश नजर आ रही है। वह अपने फैंस से कैमरे की ओर देखकर चर्चा कर रही है। इसमें उन्होंने अपने फैंस से उनके स्वास्थ्य और कुशलक्षेम की भी पूछताछ की है। वह कैमरे की ओर देखकर मुस्कुराती भी नजर आ रही है। उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। कई फैंस ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। रश्मिका मंदाना फिल्म एक्ट्रेस है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। वह पुष्पा द राइज फिल्म से काफी फेमस हुई है। इस फिल्म में उनके अलावा अल्लू अर्जुन की अहम भूमिका है। इस फिल्म का दूसरा भाग जल्द आ रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। अब उन्होंने वीडियो के माध्यम से न सिर्फ अपने फैंस का आभार व्यक्त किया है। रश्मिका मंदाना हाल ही में आईपीएल 2023 की ओपनिंग सेरेमनी में नजर आई थी। उन्होंने नाटू-नाटू पर परफॉर्म किया था। इसमें उनके अलावा तमन्ना भाटिया और अरिजीत सिंह ने भी लाइव परफॉर्म किया था। उनकी सोशल मीडिया पर काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है। इसके चलते उन्हें नेशनल क्रश भी कहा जाता है। वह बॉलीवुड की फिल्मों में भी नजर आ चुकी है। उन्होंने अमिताभ बच्चन और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ काम किया था।
― Advertisement ―
पीयू एप्लाइड साइकोलॉजी के दो छात्र यूजीसी-नेट परीक्षा में उत्तीर्ण
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एप्लाइड साइकोलॉजी विभाग के दो विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय एवं विभाग का नाम गौरवान्वित किया है। नेशनल टेस्टिंग...
‘नेशनल क्रश’ ने जन्मदिन की बधाई देने वाले फैंस का खास अंदाज में व्यक्त किया आभार
