जौनपुर धारा, जौनपुर। दीवानी बार संघ के प्रांगण में हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी एवं लक्ष्मी बाई ब्रिगेड के बैनर तले क्रांतिकारी तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूँगा का नारा बुलंद करने वाले, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 126वीं जयन्ती पर दीपक जलाकर माला फूल चढ़ा कर दो मिनट मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। ब्रिगेड की अध्यक्ष मंजीत कौर ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने अखण्ड भारत का सपना देखा था लेकिन कुछ लोगों के कारण पूरा न हो पाया। देश आजाद हुए 75 साल के बाद भी सुभाष चन्द्र बोस गुमनामी के जीवन में है भारत सरकार न तो जिंदा न मुर्दा घोषित कर रही है इसलिए आज सभी लोग इस कार्यक्रम में सुभाष चन्द्र बोस जिंदाबाद के गगन भेदी नारा लगा रहे हैं। इस मौके पर रीता एडवोकेट, किरण, शुभम एडवोकेट, रामदेवल, दिनेश आदि सैकड़ों अधिवक्ता व वादकारी मौजूद रहे।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की मनायी गयी 126वीं जयंती



