Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeमनोरंजननेटफ्लिक्स को नोटिस :  माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय की भद्दी तुलना

नेटफ्लिक्स को नोटिस :  माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय की भद्दी तुलना

ओटीटी प्लैटफॉर्म नेटफ्लिक्स ‘बिग बैंग थ्योरी’ के सेकंड सीजन के पहले एपिसोड को लेकर ही नोटिस भेज दिया गया है।राइटर और पॉलिटिकल एनालिस्ट मिथुन विजय कुमार ने यह नोटिस भेजा है, जिसमें इस एपिसोड में माधुरी के लिए कही बातों को उन्होंने अपमानजनक और कलंकित करने वाला बताया है।ओटीटी प्लैटफॉर्म नेटफ्लिक्स को राइटर और पॉलिटिकल एनालिस्ट मिथुन विजय कुमार की तरफ से लीगल नोटिस भेजा गया है। यह नोटिस नेटफ्लिक्स पर रिलीज फेमस शो ‘बिग बैंग थ्योरी’ के एक एपिसोड को हटाए जाने को लेकर भेजा गया है। कुमार ने अपने इस भेजे गए नोटिस में कहा है कि उस एपिसोड को हटाया जाए और ये पूरा मामला जुड़ा है माधुरी दीक्षित से। इस एपिसोड को उन्होंने अपमानजनक और कलंकित करने वाला बताया है। आइए बताते हैं पूरा मामला क्या है। दरअसल, इस शो के सेकंड सीजन के पहले ही एपिसोड में जिम पार्सन्स जो के रोल में हैं, उन्होंने ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित के सीन को कंपेयर किया है। वह कहते हैं- ऐश्वर्या गरीबों की माधुरी दीक्षित हैं। इसके बाद इस शो में राज कुथरापल्ली के किरदार ने फेमस एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित को लेकर कुछ ऐसा कहा है जिसे उन्होंने अपमानजनक टिप्पणी बताया है। राज कुथरापल्ली का किरदार निभा रहे कुणाल नायर ने इस एपिसोड में कहा कि ऐश्वर्या राय देवी की तरह थीं और उनकी तुलना में माधुरी दीक्षित कुष्ठ से ग्रसित प्रॉस्टिट्यूट थीं। माधुरी के लिए इस शो को अपमानजनक बताते हुए इसे लेकर ही मिथुन विजय कुमार ने नेटफ्लिक्स को नोटिस जारी किया है। इस एपिसोड को उन्होंने सेक्सिज़म और महिलाओं के प्रति द्वेष को बढ़ावा देने वाला भी बताया है।अगर जवाब नहीं मिला तो कानूनी एक्शन की तैयारीनेटफ्लिक्स के इस सीन के बारे में बताते हुए मिथुन विजय कुमार ने कहा कि अगर नोटिस के मुताबिक उधर से जवाब नहीं मिलता है तो वह आगे दूसरा कानूनी एक्शन भी लेंगे।उन्होंने अपने इस नोटस में कहा है कि नेटफ्लिक्स जैसी कंपनियों को अपनी जिम्मेदारी अच्छी तरह समझनी चाहिए कि वे क्या दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि इन प्लैटफॉर्म को सामाजिक मूल्यों और समुदाय की भावनाओं के प्रति संवेदनशील रहना चाहिए। नोटिस में बाकी ओटीटी प्लैफॉर्म के लिए भी कुछ बातें कही गी हैं और लिखा है- सभी ओटीटी प्लैटफॉर्म जो कॉन्टेंट दिखा रही है उसकी क्वॉलिटी का ध्यान रखें, ये उनकी जिम्मेदारी है कि उनकी साइट पर अपमानजनक और भेदभाव वाला कॉन्टेंट न परोसा जाए।

Share Now...