Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरनि:शुल्क स्वास्थ्य व नेत्र शिविर में 680 रोगियों का हुआ उपचार

नि:शुल्क स्वास्थ्य व नेत्र शिविर में 680 रोगियों का हुआ उपचार

जौनपुर धारा, जौनपुर। प्रकाश सेवा सदन गोपालापुर द्वारा शुक्रवार को अस्पताल परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य व नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित शिविर में आसपास के दर्जनों गांव से पहुंचे 680 लोगों का नि:शुल्क इलाज कर रोगियों को मुफ्त दवाएं दी गयी। शिविर का उद्घाटन डॉ. ज्ञान प्रकाश सिंह व उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुरेश चन्द्र वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के आयोजक डा. आलोक सिह ने बताया कि शिविर में कुल 680 लोगों का मुफ्त इलाज जिनमें शुगर जांच, उच्च रक्तचाप की जांच की गयी। इसी क्रम डा. रजनीश सिंह ने बताया कि अधिकांश मरीज उच्च रक्त चाप, मौसमी सर्दी खांसी, जोड़ का दर्द, चक्कर, खाज खुजली से ग्रसित पाए गए सभी को दवाएं मुफ्त दी गयी। डॉ. अवनीश ने लोगों को साफ सफाई एवं खान पान पर विशेष ध्यान देने की सलाह देते हुए उचित आहार लेने को कहा। शिविर में 680 रोगियों ने भाग लिया 340 लोगों की नेत्र जांच में 210 मोतियाबिद से पीड़ित अस्पताल के संस्थापक डा. ज्ञान प्रकाश सिह ने बताया कि रोगियों का पूर्ण रूप से नि:शुल्क आप्रेशन, चश्मा, दवा व लोगों को भेजन वितरित किया जायेगा। इस अवसर पर नेत्र सर्जन डा. अंकित श्रीवास्तव, डा. एसपी वर्मा व डा. मुकेश वर्मा द्वारा आपरेशन किया गया व नेत्र परीक्षण डा. राजेश कन्नौजिया व डा. संतोष यादव ने किया।

Share Now...