जौनपुर। जनपद में रबी फसलों की बुवाई एवं सिंचाई के उपरान्त टॉपड्रेसिंग हेतु कृषकों द्वारा यूरिया की मांग तेजी से की जा रही है। जनपद में उर्वरक वितरण व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाये रखने हेतु 29 जनवरी को कुल 17 उर्वरक बिक्री प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रजिस्टर एवं स्टॉक बोर्ड/रेट बोर्ड अद्यतन पूर्ण न होने के कारण कुल 04 उर्वरक बिक्री प्रतिष्ठनों यथा सूरज खाद भण्डार करंजाकला, प्रमोद खाद एवं बीज भण्डार मनवल, नेशनल खाद भण्डार, कृषि उन्नति एग्रीजंक्शन केन्द्र सिद्दीकपुर का उर्वरक प्राधिकार पत्र तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया। आर.के.बीज भण्डार मल्हनी पर रेट बोर्ड न पाये जाने कारण एवं मैहर एग्रीजंक्शन केन्द्र मल्हनी द्वारा बिना किसी सूचना के प्रतिष्ठान बन्द पाये जाने के पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। निरीक्षण के दौरान कुल 05उर्वरक नमूना ग्रहित किया गया। कृषक भाइयों से अपील है कि अपने निकटतम बिक्री केंद्र से पीओएस मशीन पर अंगूठा लगाकर अपनी जोत बही के अनुसार संस्तुत मात्रा में यूरिया उर्वरक क्रय करे तथा अपने विक्रेता से रसीद अवश्य लें। यदि किसी विक्रेता द्वारा मनमाने ढंग से बिक्री की जा रही है तो उसकी शिकायत जिला कृषि अधिकारी जौनपुर के कार्यालय में स्थापित कण्ट्रोल रूम में दूरभाष संख्या 8419021250 पर पूर्वान्ह 10:00 बजे से अपरान्ह 05:00 बजे तक दर्ज करा सकते है।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
निरीक्षण के दौरान 05उर्वरक नमूना किया ग्रहित

Previous article
Next article


