Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरनिराश कर देने वाला है यूपी सरकार का आम बजट : आज़म...

निराश कर देने वाला है यूपी सरकार का आम बजट : आज़म खान

जौनपुर धारा, जौनपुर। जनपद में बुधवार की दोपहर सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आज़म खान एडवोकेट के प्रथम आगमन पर का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मनेछा बाजार में प्रेस वार्ता कर मीडिया कर्मियों के सामने योगी सरकार के तीसरे आम बजट पर अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि सरकार का आम बजट प्रदेशवासियों को निराश करने वाला बजट है। इसमें आम जनमानस को कोई राहत नहीं मिली है। किसान नौजवान व मध्यम वर्ग के परिवारों की अनदेखी की गई है।शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार के लिए बजट में कोई जगह नहीं, जन भावनाओं को निराश कर देने वाला बजट बताया कहा आम बजट से आम जनमानस बहुत आहत है। उन्होने कहा कि बेसहारा पशु फसलों को बर्बाद कर रहे हैं, जिससे किसान परेशान हैं। इस समस्या से निजात दिलाने के सरकार द्वारा कोई सकारात्मक एवं ठोस कदम नहीं उठाया गया जो बेहद निराशा जनक है। उन्होंने कहा कि आगामी लोक सभा मे यदि इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो किसानों का कर्ज माफ होगा। अग्निवीर को समाप्त करके स्थाई नियुक्ति की जाएगी व अन्नदाताओं को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा। इण्डिया गठबंधन विकास और रोजगार के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। सत्ता पक्ष मात्र भ्रम फैला रहा है। धरातल पर सरकारी योजनाएं शून्य है। उन्होंने सपा सुप्रीमो को धन्यवाद देते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने जिस आशा से जिम्मेदारी सौंपी है। उसका शत-प्रतिशत निर्वाहन करूँगा। पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचने का कार्य किया जाएगा और जनहित की आवाज़ को बुलंद करने का काम किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व सांसद लालगंज दरोगा प्रसाद सरोज, डॉ.सरफ़राज़ अहमद, असलम खान, अजीज फरीदी, डॉ.दशरथ जमाल हाशिमी, गोर यादव, सुजीत यादव, रतन साहू, मुन्ना खान, बाबर प्रधान, मो.दानिश आदि लोगों ने स्वागत किया।

Share Now...