― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरनियमितरूप से प्रगति रिपोर्ट लेते रहे अवर अभियंता : जिलाधिकारी

नियमितरूप से प्रगति रिपोर्ट लेते रहे अवर अभियंता : जिलाधिकारी

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन कार्यों की समीक्षा बैठक विकास भवन के सभागार में संपन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी जे.ई.के पास वर्क प्लान अनिवार्य रूप से होना चाहिए। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल निगम(ग्रामीण) राजेश गुप्ता को निर्देशित किया कि सभी जे.ई.से नियमितरूप से प्रगति रिपोर्ट लेते रहे।अधिशासी अभियंता के द्वारा बताया गया कि कुल 16 जे.ई.के द्वारा कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जो भी सामग्री उपयोग में लाई जा रही हो बी.आई.एस. सर्टिफाइड हो। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि पानी की टंकियों के निर्माण में प्रगति में तेजी लाएं अन्यथा कड़ी कार्यवाही की जाएगी और साथ ही साथ गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।उन्होंने कहा कि सोलर पैनल लगवाने के कार्य में भी तेजी लाई जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि जल जीवन मिशन कार्य के कार्यों का सत्यापन वरिष्ठ अधिकारियों से कराया जाए। भुगतान को न रोका जाए और समय से कर दिया है। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि कार्यदायी संस्था एफकान के द्वारा 1000, वेलस्पेन के द्वारा प्रतिदिन 500 हाउस कनेक्शन दिये जाये। उन्होंने निर्देशित किया कि एक एप विकसित किया जाये जिसकी सहायता से जल-जीवन मिशन कार्य की मानीटरिंग किया जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, जिला विकास अधिकारी बी.बी.सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी आरडी यादव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share Now...