Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरनवागत कुलसचिव का स्वागत, उपकुलसचिव अमृतलाल को दी भावभीनी विदाई

नवागत कुलसचिव का स्वागत, उपकुलसचिव अमृतलाल को दी भावभीनी विदाई

  • विश्वविद्यालय परिवार ने समारोह में अपने स्मरण सुनाए

जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में एक गरिमामयी समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ द्वारा नवागत कुलसचिव केशलाल का भव्य स्वागत तथा स्थानांतरित उपकुलसचिव अमृतलाल को भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने संस्मरण साझा करते हुए अमृतलाल के कार्यकाल को स्मरणीय बताया। कहा कि उन्होंने अपनी सक्रियता, कर्मठता तथा सहयोगी भाव से विश्वविद्यालय को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने हेतु उल्लेखनीय योगदान दिया है। इस अवसर पर उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। विदित हो कि अमृतलाल का स्थानांतरण श्री गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद में परीक्षा नियंत्रक पद पर हुआ है। कुलपति प्रो.वंदना सिंह ने कहा कि अमृतलाल ने त्वरित निर्णय एवं कार्य निष्पादन की अद्वितीय क्षमता से विश्वविद्यालय प्रशासन को मजबूत आधार प्रदान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह अनुभव उनके आगामी कार्यकाल को नई दिशा देगा। साथ ही उन्होने नवागत कुलसचिव केशलाल का स्वागत करते हुए आशा प्रकट की कि वे अपने उत्साह, सक्रिय दृष्टिकोण और समर्पण भाव से विश्वविद्यालय की प्रगति को गति प्रदान करेंगे। नवागत कुलसचिव ने निष्ठा, पारदर्शिता और सामूहिक सहयोग के साथ अपने दायित्वों के निर्वहन का संकल्प लिया तथा विश्वविद्यालय परिवार से टीम-भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष एवं महामंत्री ने कुलपति प्रो.वंदना सिंह को विश्व के दो प्रतिशत शीर्ष वैज्ञानिकों की प्रतिष्ठित सूची में शामिल किए जाने पर पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र अर्पित कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में वित्त अधिकारी आत्मप्रकाश धर द्विवेदी, परीक्षा नियंत्रक डॉ.विनोद कुमार सिंह, प्रो.मानस पाण्डेय, प्रो.मनोज मिश्र, प्रो.राजेश शर्मा, प्रो.प्रमोद कुमार यादव, उपकुलसचिव बबिता, सहायक कुलसचिव सरला यादव सहित अनेक वरिष्ठ प्राध्यापक, अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Share Now...